विवो ने t5 सीरीज का एक नया फोन Vivo T5 lite को लॉन्च कर दिया है , यह फोन दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ टेक मार्केट में आया है । इस फोन में 6500mAh की बैटरी , 120 Hz का डिस्प्ले , 44 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट , मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर , 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है , इतना ही नहीं ड्यूरेबिलिटी में बढ़िया एक्सपीरियंस मिलता है ।
यदि Vivo T5 lite के प्राइस की बात करें तो यह फोन अंडर 20000 में मिल जाती है । इस फोन के इस्तेमाल से आ नए फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन का अनुभव एवं एक स्मूथ परफॉर्मेंस का भी अनुभव मिल सकता है जो इस ब्लॉग में दर्शाई गई है ।
Table of Contents
| Vivo T5 Lite | स्पेसिफिकेशन |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 |
| बैटरी | 6500माह |
| चार्जिंग | 44 वाट फ्लैश चार्जिंग |
| रियर कैमरा | 50 मेगापिक्सल |
| फ्रंट कैमरा | 5 मेगापिक्सल |
| प्राइस | 19,999 |
| डिस्प्ले | 120hz , 6.74 इंच , 1200 nits |
डिजाइन
० इस फोन का साइज कुछ इस प्रकार से है 16.740cm ×7.710cm ×0.839cm । यह एक एवरेज साइज होता है जब फोन को हाथ में पकड़ा जाता है तो एक बढ़िया हैंडफील देता है ।
० Vivo T5 lite का वजन भी साधारण ही है 209 ग्राम ।
० यह दो कलर वेरिएंट के साथ आता है ।
० इसमें मिलेट्री ग्रेड का प्रोटेक्शन दिया जाता है ।
० इसके बैक पैनल प्लास्टिक तथा फ्रेम भी प्लास्टिक के दिए जाते हैं ।
० इसमें स्टीरियो स्पीकर का फीचर्स दिए गए हैं ।
डिस्प्ले

० Vivo T5 lite का डिस्प्ले साइज 6.74 इंच दिए गए हैं ।
० 120 hz रिफ्रेश रेट के साथ है यह डिस्प्ले ।
० यह एक LCD टाइप डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 है ।
० मैक्सिमम पिक ब्राइटनेस 1200nits दिए गए हैं ।
० इसमें आई प्रोटेक्शन का।फीचर्स दिया जाता है ।
० यह डिस्प्ले hd गेमिंग सपोर्ट के लिए पर्याप्त है ।
Vivo T5 Lite प्रोसेसर
० मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर को लगाया गया है।
० यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है इसका क्लॉक स्पीड 2.4ghz मिलता है ।
० ये ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 पर आधारित है ।
० यह एक गेमिंग टाइप प्रोसेसर जो जटिल गेमिंग को भी सपोर्ट करता है ।
० इसमें LPDDR4X का सपोर्ट आ जाता है ।
० अलग से मेमोरी कार्ड लगाने का भौ ऑप्शन मिल जाता है ।
कैमरा

इसके कैमरे उतना हाई लेवल का नहीं है क्योंकि यह अंडर 20000 में आने वाला एवरेज फोन है ।
रियर कैमरा
० 50 मेगापिक्सल के एक रियर कैमरा सेटअप दिया गया है ।
० HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिल जाता है ।
फ्रंट कैमरा
० फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया जाता है ।
० यह भी एक सामान्य क्वालिटी के वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पर्याप्त है ।
बैटरी

० Vivo T5 Lite की बैटरी 6500mAh है यह बड़ी बैटरी का सपोर्ट तथा गेमिंग में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त है ।
० इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है । ० चार्जिंग के लिए यह 44 वाट का फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करता है।
० इसमें वीडियो प्ले टाइम 48 घंटे , म्यूजिक प्ले टाइम 80 घंटे , गेमिंग 12 हटे , वॉयस कॉल 54 घंटे का बैकअप मिल जाता है । ० 1 से 50 परसेंट होने में सिर्फ 37 मिनट का ही समय लगता है ।