Nothing 4b भारतीय बाजार में लॉन्च: क्या इसे खरीदना चाहिए ?

मोबाइल का स्पेसिफिकेशन ही उसे प्रचलित करता है उसी प्रकार Nothing 4b का भी स्पेसिफिकेशन सामने आ चुका है जिससे हमें पता चलेगा कि यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं । इसमें कुछ खूबियां है तो कुछ कमियां भी है साथ ही इसके पिछले वाले वर्जन के फोन से तुलना करने के बाद इसके एक्चुअल प्राइस के बारे में जान सकते हैं ।

Nothing 4b भारतीय मार्केट में लॉन्च तो हो चुका है लेकिन इसकी खूबियां एवं कमियां साथ ही यह फोन इस प्राइस के लायक है या नहीं , इस ब्लॉग में यह बताया गया है कि Nothing 4b एवं इसके सारे स्पेसिफिकेशन वैल्यू फॉर मनी है या नहीं ।

डिजाइन

Nothing 4b का डिजाइन एक न्यू क्रिएशन के साथ आता है जो एक प्रोफेशनल दृश्य प्रदान करता है , इसका नया डिजाइन और इसमें नए तरीके से शामिल किया गया glyph bar लाइट फोन काफी ज्यादा आकर्षक बनाता है ।पहले के वर्जन में जो पारदर्शी फोन रहते थे उसे इस बार हटा दिया गया है एवं नथिंग ने इस बार एक नया कलर को शामिल किया है डार्क ब्लू जो मार्केट में प्रचिलत हो रहा है ।

डिजाइन के मामले में यह फोन टॉप रेंज में है , किसी भी प्रकार के शिकायत नहीं है और यह वैल्यू फॉर मनी भी है ।

Nothing 4b प्रोसेसर

Nothing 4b का प्रोसेसर ठीक – ठाक दिया गया है जो स्नैपड्रेगन 6 जेन 4 है यह प्रोसेसर साधारण कार्यों के लिए परफेक्ट है लेकिन थोड़ी बहुत गेमिंग भी की जा सकती है । लेकिन वही अगर नथिंग 4a प्रो की तरफ देखे तो थोड़ा ज्यादा पावर का और एक वर्सन नया प्रोसेसर मिलता है ।

Nothing 4b में एक वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है जो प्राइस ज्यादा होने का कारण है , परंतु यह फोन जटिल कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं है तो कूलिंग चैंबर का होना या न होना समान है , यदि थोड़ी – बहुत गर्म होती है तो उसके लिए ग्रेफाइट शीट एवं थर्मल जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है ।

कैमरा

Nothing 4b का कैमरा एवरेज रेंज तक ही दिया गया है, इसके इस्तेमाल से फोटो एवं वीडियो अच्छी क्वालिटी में तो निकाली जा सकती है परंतु फीचर्स एवं मोड का ऑप्शन नहीं दिया जाता है । वहीं अगर पिछले वर्जन 4a की बात करे तो बहुत सारे फीचर्स ,मोड एवं एक टेलीफोटो कैमरा 50 मेगापिक्सल के दिए जाते हैं ।

यदि 4b का कैमरा इसके प्राइस के हिसाब से देखें तो प्राइस थोड़ी ज्यादा है , इस प्राइस में थोड़ा और सुधार करना चाहिए था ।

डिस्पले

Nothing 4b का डिस्प्ले में भी थोड़ी बढ़ोतरी होना चाहिए इसका डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट पर ही है , मैक्सिमम पिक ब्राइटनेस 2000 nits है । वहीं अगर पिछलेवाले वर्जन में देखें तो 4b से कम प्राइस में ही 144hz का रिफ्रेश रेट , 5000nits पिक ब्राइटनेस भी दिया जाता है। इस प्राइस पर 4b का डिस्प्ले को और भी इंक्रीज करना चाहिए था ।

बैटरी

यदि Nothing 4b के बैटरी की बात करे तो 6000mAh की दी गई है , अब तक के लॉन्च हुए नथिंग की सभी फोन से बड़ी बैटरी दिया गया है । इतना ही नहीं यह परफॉर्मेंस में भी बढ़िया रिजल्ट देता है । बैटरी के मामले में इस प्राइस पर यह फोन ठीक ही है , परंतु इससे भी कही ज्यादा पावरफुल बैटरी वाला फोन जो अंडर 25 k के प्राइस में दिया गया है ।

चार्जिंग

33 वॉट का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट Nothing 4b में दिया गया है वही इसके पिछले वाले वर्जन में 50 वॉट का फास्ट चार्जिंग मिल जाता है । रिवर्स चार्जिंग दोनों में मिल जाता है , परंतु Nothing 4b के इस प्राइस में बाईपास चार्जिंग भी होना चाहिए ।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Nothing 4b का रिजल्ट देखे तो इसके प्राइस थोड़ा ज्यादा है , उसी प्राइस रेंज में और भी ज्यादा फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन के साथ फोन आ जाते हैं वो बात अलग है कि डिजाइन इस तरह से नहीं मिल पाता है । अगर आप भी नथिंग का फोन लेने की सोच रहे हैं तो आप नथिंग 4a प्रो की तरफ जा सकते है , क्योंकि 4a सीरीज का फोन कुछ ज्यादा ही स्पेसिफिकेशन के साथ है ।

Leave a Comment