अभी तक नथिंग का नथिंग 3a ही था लेकिन इस साल 5 मार्च 2026 को नथिंग ने 4a एवं 4a pro को लॉन्च कर दिया है । इन दोनों फोन के प्राइस में बहुत बड़ा अंतर सामने आया है । Nothing 4a Pro एवं 4a ये दोनों फोन में कुछ समानता है जैसे :- इनके कैमरे समान हैं , इनके बैटरी समान हैं एवं इनके प्रोसेसर में लगभग अंतर देखने के लिए मिलता है ।
बहुत से ऐसे मुख्य कंपोनेंट Nothing 4a Pro में इस्तेमाल होनेवाले नथिंग 4a से भिन्न है जैसे :- डिस्प्ले साइज , रिफ्रेश रेट, कैमरा डिजाइन इत्यादि । इस ब्लॉग में Nothing 4a Pro के सारे स्पेसिफिकेशन का वर्णन किया गया है ।
Table of Contents
Nothing 4a Pro customisation
Nothing 4a Pro के कस्टमाइजेशन को पूरी तरह से बदल दिया गया है इसके पिछले वाले वर्सन के तुलना में , क्योंकि इसके पीछे साइड के कैमरा सेटअप को एक नया लुक दिया गया है साथ ही एक छोटा सा डिस्प्ले भी दिया गया है । और भी बहुत सारे बदलाव इसके कस्टमाइजेशन में किया गया है जो निम्नलिखित है :-
• यह मोबाइल तीन कलर वेरिएंट में आता है सिल्वर , ब्लैक और लाइट पिंक ।
• Nothing 4a Pro की हाइट-16.36 cm एवं चौड़ाई-7.66 cm है ।
• इसके साइड फ्रेम एवं बैक पैनल पूरे को मेटल का किया गया है जिससे Nothing 4a Pro की हैंडफील एवं लुक काफी अट्रैक्टिव हो गई है । पूरे बॉडी मेटल के होने के कारण इस फोन के वजन में थोड़ा चढ़ाव आया है ।
• Nothing 4a Pro की ट्रांसपेरेंसी को हटा दिए गए हैं साथ इसकी मोटाइ को भी कम कर दिए गए हैं जिससे कि यह नथिंग का अब तक के सबसे पतला फोन बन चुका है ।
प्रोसेसर

इस नथिंग फोन में इस्तेमाल होने वाला प्रोसेसर ब्रांड क्वालकॉम का तथा प्रोसेसर टाइप स्नैपड्रेगन 7 जेन 4 का है । स्नैपड्रेगन के प्रोसेसर बहुत ही प्रोफेशनल कामों के लिए परफेक्ट होते हैं । ये हार्ड कामों के लिए जैसे :- एडिटिंग , गेमिंग , ग्राफिक डिजाइनिंग इत्यादि ।
इस प्रोसेसर का प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.8Ghz दिया गया है तथा टरसियरी (tertiary) क्लॉक स्पीड 1.84Ghz है ।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Nothing 4a Pro में एक लेटेस्ट वर्सन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है (एंड्रॉयड 16) , जो कि अब तक के सबसे लेटेस्ट है । इस OS की कार्य क्षमता बहुत ही फास्ट एवं स्मूथ है साथ ही इसमें अपग्रेड्स भी दिए गए हैं ।
अपडेट्स
इसमें 3 साल के मेजर एंड्रॉयड अपग्रेड्स हैं एवं 6 साल के सिक्योरिटी अपग्रेड्स दिए गए हैं । इतने ज्यादा समय तक के लिए अपग्रेड्स बहुत रेयर ही किसी फोन में देखने के लिए मिलता है ।
डिस्प्ले

• 6.83 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले Nothing 4a Pro में शामिल किया गया है ।
• इस डिस्प्ले के पिक ब्राइटनेस 5000nits तक है जिसके कारण बहुत ही छोटे-छोटे बजल्स के निर्माण से डिस्प्ले की क्वालिटी काफी स्मूथ बनती है ।
• 144Hz का रिफ्रेश रेट तथा 1.5 k का रेजोल्यूशन दिया गया है ।
• यह एक अमोलेड( LTPS )डिस्प्ले है जो एच डी (HD ) गेमिंग को भी स्मूथली सपोर्ट करता है ।
मिनी डिस्प्ले
Glyph Matrix डिस्प्ले को शामिल किया है जो पीछे की साइड में रियर कैमरे के पास देखने को मिलता है । इस डिस्प्ले की लाइट को यूजर्स के पसंद से एडजस्ट करने का बहुत सारी डिजाइन ऑप्शन भी मिलता है ।
कैमरा
नथिंग का कोई सा भी फोन हो वह अपने कैमरे के पिक्चर में क्वालिटी देता है एवं इसके वीडियो में भी काफी स्मूथनेस रहता है Nothing 4a Pro में भी कैमरे क्वालिटी को अपने पहले वाले वर्सन से बढ़ाए गए हैं , साथ ही इसका कैमरा डिजाइन को भी बदल दिया गया है ।
कैमरा सेटअप कुछ इस प्रकार है:-
रेयर कैमरा ( Primary camera )

• रेयर में तीन कैमरे दिए गए हैं 50 मेगापिक्सल , 50 मेगापिक्सल , 8 मेगापिक्सल ।
• वीडियो की क्वालिटी 4k 30fps , 1080p 30 fps/60fps में रिकॉर्ड किए जा सकते हैं ।
• वीडियो रिकॉर्ड के सभी फीचर्स में OIS + EIS का सपोर्ट दिया गया , 4k 30 fps में इनका (ois) सपोर्ट नहीं दिया गया है ।
• कैमरा क्वालिटी अल्ट्रा XDR , 7X का सेंसर जूम तथा 70X का अल्ट्रा जूम दिया गया गया है । यह जूमिंग तथा XDR के क्वालिटी फोटो तथा वीडियो दोनों में देखने के लिए मिलता है ।
टेलीफोटो कैमरा फीचर्स
• इसके टेलीफोटो कैमरा 50 मेगापिक्सल के हैं जो हाईएस्ट 140X तक जूम कर सकता है ।
• यह कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गए है ।
मेन कैमरा
• मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल के लगे है हैं , साथ ही इसमें सोनी का सेंसर भी इस्तेमाल किया गया है (SONY LYT 700C) ।
• मेन कैमरे में ois फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिलता है जो वीडियो को काफी स्मूथ बनाता है ।
वाइड कैमरा
• अल्ट्रा वाइड कैमरा में भी सोनी का सेंसर इस्तेमाल किया गया है जो 8 मेगापिक्सल के हैं ।
फ्रंट कैमरा (secondary camera)
• फ्रंट में एक सिंगल कैमरा को ऊपर के साइड में लगाया गया है , यह कैमरा 32 मेगापिक्सल का है ।
• इस कैमरे के फीचर्स 1080p 30/60 fps , Ultra XDR फोटो एवं वीडियो दोनों के लिए पर्याप्त है ।
बैटरी

5400 mah की एक लिथियम आयन बैटरी Nothing 4a Pro में शामिल किया गया है जो एक बढ़िया बैकअप प्रोवाइड करता है ।
चार्जिंग
50 वाट के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है , साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सिस्टम दिया गया है जो केबल की सहायता से 7.5 वाट तक के कैपेसिटी से किसी दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकता है ।
फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें टाइप -C से टाइप -C केबल के लिए ही ऑप्शन दिए हैं । फोन के चार्जिंग जैक का वर्सन 2.0 है ।
० चार्जिंग के लिए एडाप्टर अलग से नहीं दिया जाता है , इसके लिए अलग से खरीदना पड़ता है ।
स्टोरेज

इनके स्टोरेज अलग-अलग वेरिएंट में आते हैं जो सभी के प्राइस अपने हिसाब पर आधारित है ।
० 8GB + 128GB 39,999 के हैं ।
० 8GB + 256GB 42,999 के हैं ।
० 12GB + 256GB 45,999 के उपलब्ध हैं ।
कनेक्टिविटी
Nothing 4a Pro की कनेक्टिविटी बहुत ही मजबूत है , इस्तेमाल होने वाले फीचर्स निम्न हैं :-
० इसमें 10 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है ।
० डुअल 4G volte
० वाई-फाई 6
० ब्लूटूथ 5.4
० वाई फाई कॉलिंग तथा
० NFC भी दया गया है
ये सारे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है जो सिस्टम को फास्ट तथा बिना किसी दिक्कत के रन करवाने में पर्याप्त है ।
निष्कर्ष
बहुत सारे और छोटे – छोटे फीचर्स इस फोन में दिख जाएंगे जो एक अलग यूजर फील देता है , जैसे इसके स्टीरियो स्पीकर की सोन क्वालिटी गानों की एक अलग ही फील देता है एवं इसके मेटल बॉडी लुक भी इसे आकर्षक बनाता है । Nothing 4a Pro की प्राइस एवरेज है जो इतने सारे फीचर्स को शामिल के बाद 40,000 Inr में रखा गया है ।
यह प्राइस ऊपर – नीचे भी हो सकते हैं इसके मैन्युफैक्चर एवं ऑफर को देखते हुए । अगर इस फोन के सारे फीचर्स को देखें तो यह एक साधारण प्राइस रेंज में आने वाला फोन है जो फीचर्स के साथ लुक भी बढ़िया है ।