गेमिंग फोन सिर्फ तेइश हजार में ही नहीं बल्कि बीस हजार में भी आसानी से मिल जाता है जैसा की One plus N6 है । लेकिन इसमें सिर्फ गेमिंग ही बढ़िया हो पता है, इस तरह के फोन में आप दूसरे कंपोनेंट जैसे डिस्प्ले , प्रोसेसर चिपसेट आदि को देखते हैं तो किसी काम के लायक नहीं रहता है साथ ही यह फोन आपके बजट रेंज में आता तो है लेकिन मल्टी परफॉर्मेंस में बिल्कुल ही बेकार रिजल्ट देता है ।
अगर आप गेमिंग का शौख रखते हैं और एक बढ़िया बैकअप के साथ गेमिंग फोन की तलाश में हैं तो मार्केट में एक से एक बढ़कर मोबाइल उपलब्ध है आप चेकआउट कर सकते हैं । इस ब्लॉग में One plus N6 से संबंधित सारे स्पेसिफिकेशन के गुणों का व्याख्या किया गया है ।
Table of Contents
क्या One plus N6 गेमिंग फोन है ।
अगर आप गेमर है और गेमिंग के लिए एक बढ़िया फोन खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में बहुत सारे फोन अवेलेबल है, ज्यादातर लोग गेमिंग फोन खरीदने के लिए उसमें बैट्री कैपेसिटी को देखते हैं जैसा की One plus N6 में दिया गया है 8000 mAh , परंतु गेमिंग फोन खरीदने के लिए सिर्फ यह ही पर्याप्त नहीं है बल्कि प्रोसेसर एवं इसके डिस्प्ले भी हाई रेंज के होने चाहिए जो बढ़िया परफॉर्मेंस के साथ-साथ क्वालिटी को ही अच्छी तरह से डिस्प्ले कर सके।
प्रोसेसर

One plus N6 के प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 दिया गया है । यह प्रोसेसर नॉर्मल कामों को पूरा करने के लिए लगभग पर्याप्त है , कभी-कभी इस प्रोसेसर वाले फोन में भी नॉर्मल कार्य के उपरांत लॉगिंग जैसी समस्या देखने के लिए मिल जाता है । नए फोन में गेमिंग गेमिंग करते समय कोई समस्या नहीं मिलेगी लेकिन फोन जैसे ही पुराना होता जाएगा प्रॉब्लम आना भी शुरू हो जाती है ।
पुराना होते ही फोन में प्रॉब्लम इसलिए आती क्योंकि rom और ram में स्पेस कम होने लगता है साथ ही प्रोसेसर ज्यादा समय तक गेमिंग को सपोर्ट नहीं कर पाता है । इसके अंतूतू स्कोर से भी आप अनुमान लगा सकते हैं , One plus N6 के अंतूतू स्कोर 6 लाख तक ही है इसी कारण गेमिंग एवं मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है ।
One plus N6 के डिस्प्ले

इसमें एक बड़ी डिस्प्ले मिल जाते है रिफ्रेश रेट भी 120 hz तक दिया गया है लेकिन यह अमोलेड डिस्प्ले नहीं है । यदि One plus N6 के डिस्प्ले में 4k क्वालिटी के वीडियो को प्ले किया जाता है तो सपोर्ट नहीं कर पाता है , 1080 p तक ही सपोर्ट कर सकता है । यहाँ पर डिस्प्ले का रेजोल्यूशन FHD+ होना चाहिए था लेकिन सिर्फ HD तक ही सीमित है ।
कैमरा
One plus N6 के कैमरा भी साधारण रेंज के ही है , इसमें मीडियम रेंज का ही क्वालिटी को सपोर्ट का ऑप्शन दिया है 1080p से ज्यादा नहीं जा सकते हैं । कैमरा का साइज 50 मेगापिक्सल होने के बाद कम से कम 4k 30fps तक तो होना ही चाहिए था , इसके फ्रंट कैमरे को देखें तो वह भी एक लो रेंज का ही कैमरा सेटअप दिया गया है एक 8 मेगापिक्सल।
बैटरी

One plus N6 के बैटरी के परफॉर्मेंस को देखा जाए तो सिर्फ यही इस फोन में परफेक्ट दिया गया है , लेकिन अगर फोन का कार्य प्रणाली सही नहीं हो तो बैटरी कितना भी ज्यादा रहे उसे क्या ही फर्क पड़ता है । इसमें एक 8000 mAh की बैटरी को शामिल किया गया है यदि अगर परफॉर्मेंस अच्छा रहता तो यह एक बेहतर रिजल्ट दे पाता और फोन भी बजट फ्रेंडली हो पता ।इसमें बाईपास चार्जिंग का भी एवं रिवर्स चार्जिंग दोनों का ऑप्शन दिया गया है ।
निष्कर्ष
One plus N6 को नॉर्मल कार्यों के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है , यदि आप इसमें गेमिंग करते हैं तो फोन को हिट से भले ही बचा पाएंगे क्योंकि कूलिंग चैंबर अलग से दिया है , लेकिन लो प्रोसेसर होने के कारण लेगिंग जैसे प्रॉब्लम आएगा ही । यदि आपका बजट इतना ही है तो सेम बजट में ही सैमसंग गैलेक्सी m47 को चेकआउट कर सकते हैं क्योंकि इसमें सारे कॉम्पोनेंट एवं प्रोसेसर भी परफेक्ट दिया हुआ है ।
सैमसंग गैलेक्सी m47 गेमिंग में भी लॉन्ग टर्म तक किया जाता है । चार्जिंग के दौरान भी गेमिंग आसानी से कर सकते हैं क्योंकि बाईपास चार्जिंग का ऑप्शन दिया गया है । अगर आप अपना बजट बढ़ाएंगे तो ओर भी बेहतर प्रोसेसर , डिस्प्ले , कैमरा इत्यादि पा सकेंगे । इसकी प्राइस भी One plus N6 के बराबर ही है 22,999 ।