आई क्यू कंपनी यह दावा करती है कि शायद ही IQOO 15 Ultra इतना पावरफुल कोई दूसरा फोन होगा क्योंकि यह एक हाई रेंज में कार्य करने वाला बहुत ही पावरफुल फोन है , यह फोन फिजिकल और आंतरिक हर तरीके से यूजर के लिए कंफर्ट देता है । खासतौर से यह फोन उच्च स्तरीय हार्ड गेमिंग एवं उच्च लेवल के प्रोफेशनल कार्यों के लिए जबरदस्त है ।
IQOO 15 Ultra के आंतरिक हिस्सों में लगाए गए सारे कॉम्पोनेंट एक हाई रेंज के है जो जबरदस्त तरीके से परफॉर्म करता है, इतना ही नहीं बल्कि इसमें एक फैन सिस्टम भी लगाया गया है इसको गर्म होने से बचता है और परफॉर्मिंग लेवल को एक तरह से बूस्ट करता है । इस ब्लॉक में IQOO 15 Ultra के संबंधित सारी जानकारियां एवं स्पेसिफिकेशन को दर्शाया गया है ।
Table of Contents
| IQOO 15 Ultra | स्पेसिफिकेशन |
| मॉडल | IQOO 15 Ultra |
| प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 |
| रियर कैमरा | मेन कैमरा:- 50 मेगापिक्सल पएरिस्कोप:- 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड :- 50 मेगापिक्सल |
| फ्रंट कैमरा | 32 मेगापिक्सल |
| डिस्प्ले | 144hz , 8000 nits , 2k |
| कूलिंग सिस्टम | फिजिकल फैन |
| बैटरी | 7400mAh |
| चार्जिंग | 100 वाट फास्ट चार्जिंग 40 वाट वायरलेस चार्जिंग |
डिजाइन
इस फोन का डाइमेंशन कुछ इस प्रकार है 163.65mm × 76.80mm × 8.7mm । यदि फिजिकल तौर पर इस फोन का लुक देखा जाए तो काफी अट्रैक्टिव एवं प्रोफेशनल महसूस होता है , IQOO 15 Ultra एक हैवी टास्क को पूरा करने के लिए बनाया गया है इसीलिए इसके तगड़े कंपोनेंट के कारण इस फोन के वजन में भी काफी कठोरता है ।
IQOO 15 Ultra का वजन 227 ग्राम है जो की साधारण मोबाइल की अपेक्षा कहीं ज्यादा ही है । इस फोन का कस्टमाइजेशन गेमिंग स्टाइल की तरह किया गया है , इसमें दो गेमिंग ट्रिगर शामिल किए गए हैं जो गेमिंग के दौरान आसानी होती है और एक बढ़िया गेमिंग फील देता है ।
डिस्प्ले
उच्च स्तरीय परफॉर्मिंग के लिए एक हार्ड डिस्प्ले जो कि एडवांस लेवल का परफॉर्म में बेस्ट रिजल्ट देता है । यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है , इसका आकार 6.85 इंचेज है । एक हॉट गेमिंग के प्रदर्शन के लिए यह डिस्प्ले कारगर साबित हुआ है , यह एक अमोलेड डिस्पले है , इसका रेजोल्यूशन 3168 × 1440 पिक्सल्स , 1.07 बिलियन डिस्प्ले कलर दिए गए हैं । 2k रेजोल्यूशन का यह डिस्प्ले है , साथ ही इसके 2600nits HBM में तथा 8000 nits तक पिक ब्राइटनेस दिए गए हैं । HDR 10+ का भी सपोर्ट दिया गया है ।
परफॉर्मेंस

IQOO 15 Ultra प्रोसेसर
एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित स्नैपड्रैगन 8 एलीट (3nm) जेन 5 का प्रोसेसर इसमें शामिल किया गया है जिसका परफॉर्मेंस उच्च स्तरीय है । यह ओरिजिन os6 एवं एंड्रॉयड 16 पर आधारित है । इस प्रोसेसर के परफॉर्मेंस इतनी जबरदस्त है कि इसका हाईएस्ट अंतूतू स्कोर 42 लाख से भी अधिक निकाल कर आता है ।
16gb / 24gb LPDDR5X Ultra Pro का एक बहुत ही फास्ट RAM को लगाया गया है ।इसका ROM UFS 4.1 को शामिल किया गया है । IQOO 15 Ultra के बेस वेरिएंट 16gb 256gb का आता है ।
इसके हार्ड सिस्टम को ठंडा करने के लिए एक फिजिकल तरीके से फैन को शामिल किया गया बिल्कुल वैसे ही जैसे लैपटॉप में देखने के लिए मिलता है । यह फैन इस सिस्टम को गम नहीं होने देता है जिससे कि यदि चार्जिंग के दौरान भी हाई लेवल का गेमिंग किया जाए तो इस फोन पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है ।
कैमरा

इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो अपने प्राइस रेंज पर परफॉर्म के लिये पर्याप्त हैं । इसके प्राइमरी कैमरा तीनों सेटअप 50 मेगापिक्सल के दिए गए हैं और यह OIS सपोर्ट के साथ है । सेकेंडरी कैमरा इसमें 32 मेगापिक्सल के दिए गए हैं । 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट दिया गया है । फ्रंट कैमरा के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग हाईएस्ट 4K तक दिया गया है , वही बैक कैमरा के लिए 8k तक हाईएस्ट वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन दिया गया है ।
बैटरी
एक लंबे समय तक बैकअप के लिए IQOO 15 Ultra के बैटरी को 7400mAh तक उच्चतम रखा गया है । गेमिंग के दौरान भी यह अच्छा बैकअप देने के लिए पर्याप्त है । चार्जिंग के लिए टाइप C USB 3.2 जेन 1 केबल का इस्तेमाल किया गया है , इसके केबल गेमिंग स्टाइल में L आकार में आते हैं , क्योंकि चार्जिंग के समय गेमिंग करते हुए ग्रिप बना रहे ।
L आकार में केबल होने का एक फायदा और भी है कि यह केबल जल्दी टूटते नहीं हैं । यह 100 वाट के सपोर्ट से चार्ज होता है , 40 वाट के वायरलेस चार्जिंग दिया भी गया है ।
निष्कर्ष
IQOO 15 Ultra एक हाई लेवल का गेमिंग फोन है जो सिर्फ गेमिंग परफॉर्म के लिए इसे बनाया गया है , यह फोन अभी चीन में ही लॉन्च हुआ बहुत कम ही उम्मीद है कि भारत के टेक बाजार में लॉन्च होगा । ऊपर में दिए गए सारे स्पेसिफिकेशन चीन में जिस तरीके से लॉन्च हुआ है उसी के आधार पर किया गया है ।