ओप्पो के X सीरीज का एक नया फोन बहुत ही जल्द लॉन्च होने वाला है , मई के महीने में ही लॉन्च होने वाला ओप्पो फाइंड x 9s फोन एक गेमिंग में बहुत ही अच्छे ग्रेड का परफॉर्मेंस देने वाला है । इसके ओर भी अच्छे फीचर्स एवं कार्य प्रणाली Oppo find x9s को प्रोफेशनल बनाता है ।
इसके बढ़िया हैंडफील , बनावट , डिजाइन , इसके बनावट मटेरियल में भी ओप्पो ने कोई कमी नहीं छोड़ी है जिसके कारण यह फोन हाई प्रोफेशनल होने वाला है ।
Table of Contents
Construct (Oppo find x9s)
~ इस फोन का डिजाइन एक किलर दृश्य प्रदान करता है अपने लुक एवं आकार को लेकर ।
~ छोटे आकर का बढ़िया हैंडफील देने वाला यह फोन 6.59 इंच का लंबाई तथा 8mm की मोटाई है ।
~ इसके पीछे के पैनल में ग्लास का इस्तेमाल किए हुए हैं ।
~ इसका एल्यूमीनियम फ्रेम इसे और भी अट्रैक्टिव बनाता है ।
~ ऊपर के साइड में स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है , जिससे इसकी मजबूत काफी हद तक ज्यादा है ।
~ Oppo find x9s का नेट वजन 202 ग्राम है जो एक बढ़िया हैंडफील प्रदान करता है ।
~ इस डिस्प्ले की वेजल्स काफी पतले दिए गए हैं जिससे और भी ज्यादा दिखने में अट्रैक्टिव फील होता है ।
~ इसमें एक एक्शन बटन भी दिया गया है जो की मोबाइल के दाहिने तरफ व्यवस्थित है ।
~ इस फोन के आईपी रेटिंग में ip 69 तक के सपोर्ट दिया गया है , जो धूल एवं पानी को भी अंदर जाने पर आसानी से झेल सकता है । परन्तु , यदि धूल में पानी के अंदर जाने से यह फोन खराब होती है तो इस बात की कोई गारंटी भी ओप्पो की तरफ से नहीं दिया जाता है ।
डिस्प्ले
० Oppo find x9s के डिस्प्ले साइज 6.59 इंच के आते हैं ।
० यह डिस्प्ले मैक्सिमम 120Hz तक कार्य कर सकता है , जिसकी परफॉर्मेंस बैटर निकाल कर आती है ।
० 1.5 क रेजोल्यूशन वाला यहां डिस्प्ले बहुत ही क्लियर रिजल्ट देता है ।
० गेमिंग परफॉर्मेंस में यह फोन 120 fps पर भी एक अच्छा रिजल्ट देता है ।
० HDR का भी सपोर्ट दिया गया है जो नेटफ्लिक्स तथा यूट्यूब पर का HDR कंटेंट को आसानी से देख जा सकता है ।
० साथ ही यह एक अमोलेड डिस्प्ले है एवं इसके अंतूतू स्कोर 28 लाख के आसपास है जो एक बढ़िया परफॉर्मेंस रिजल्ट निकलता है ।
० ब्राइटनेस की मैक्सिमम पिक 3600nits तक दिए गए हैं जो कड़ी धूप में भी हाई क्वालिटी के साथ स्क्रीन को देखा जा सकता है ।
० डायनेमिक आइलैंड को इस डिस्प्ले पर इंक्लूड किया गया है , यह से शार्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है ।
प्रोसेसर

ओप्पो का फोन हमेशा मीडिया टेक डाइमेंसिटी का प्रोसेसर ही इस्तेमाल करता है , Oppo find x9s में भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s का सेटअप किया गया है । यह प्रोसेसर सिस्टम यूजर्स को एक पावरफुल एक्सपीरियंस प्रदान करता है । इस प्रोसेसर का रिजल्ट गेमिंग के दौरान भी देखने को मिलता है , 120 fps पर भी किसी प्रकार का परेशानी नहीं होता है ।
स्टोरेज
12 GB का RAM इसमें शामिल किया गया है जो LPDDR 5x सेटअप के साथ आता है ।
इसके स्टोरेज के दो वेरिएंट है :-
० 256 GB UFS 4.1
० 512 GB UFS 4.1
ये दोनों वेरिएंट पर यह फोन स्मूथ एवं फास्ट रन करता है , यदि इसके ai परफॉर्मेंस को देख जाए तो एक बढ़िया रिजल्ट मिलता है ।
सॉफ्टवेयर
यह प्रोसेसर colorOS 16 पर आधारित है जिसका कार्य क्षमता काफी फास्ट एवं स्मूथ है । इस सॉफ्टवेयर को Ai बेस्ड बनाया गया है जो इसमें मौजूद काफी सारे Ai कार्य को बिना लेगिंग के पूरा करता है ।
कैमरा सेटअप
Oppo find x9s कैमरा के मामले में यह एक हाई क्वालिटी के पिक्चर प्रोवाइड करता है । इसमें पीछे के साइड तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है, और यह तीनों कैमरा 50 मेगापिक्सल के व्यवस्थित किये गए हैं साथ ही फ्रंट में एक सिंगल कैमरा दिया गया है जो हाई क्वालिटी देता है ।
बैक कैमरा

बैक कैमरा का सेटअप कुछ इस प्रकार है :-
० टेलीफोटो
० अल्ट्रावाइड
० मेन कैमरा
टेलीफोटो – यह कैमरा 50 मेगापिक्सल के साथ आता है जो एक बेहतर क्वालिटी में को पिक्चर को करता है । इस्तेमाल होने वाले सेंसर sony LYT – 600 सेंसर है । इस कैमरा में ois का सेटअप भी देखने को मिलता है ।
अल्ट्रावाइड – अल्ट्रावाइड कैमरा का सेटअप भी 50 मेगापिक्सल का किया गया है जो , वाइड एंगल में वीडियो तथा इमेजेस कोनक अच्छी क्वालिटी में देता है । इस कैमरा में सेंसर सैमसंग जेन 5 का इस्तेमाल किया गया है , साथ ही इसमें ऑटोफोकस का भी सुविधा दिया गया है ।
मेन कैमरे – इस कैमरा को भी 50 मेगापिक्सल का किया गया है एवं इसके सेंसर sony LYT – 700 का इस्तेमाल किया गया है ।
इनके सारे कैमरों से 4k 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आसानी से किया जा सकता है । Ai फीचर्स भी भर – भर के दिये गये हैं जो फेस पर लाइटनिंग का करेक्शन इत्यादि और भी दिए गए हैं ।
Oppo find x9s के रेयर कैमरा को देखें तो सारे में क्वालिटी एवं सेंसर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन किया गया है जिसका इस्तेमाल के बाद एक बढ़िया रिजल्ट देता है ।
फ्रंट कैमरा
फ्रंट साइड एक सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 32 मेगापिक्सल का है , इसमें रिकॉर्डिंग एवं इमेज की क्वालिटी एक परफेक्ट देता है ।
बैटरी
इस बार बैटरी का सेटअप कुछ ज्यादा ही पावरफुल इंक्लूड किया गया है । 7025 mah की बैटरी एक अच्छा तथा लंबे समय तक बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त है । हाई पावर की बैटरी के कारण गेमिंग भी लबे समय तक बिना किसी परेशानी के आसानी से किया जा सकता है ।
और भी ऐसे पावरफुल बैटरी वाले फोन मार्केट में आ चुकी है लेकिन परफॉर्मेंस में Oppo find x9s जैसा रिजल्ट नहीं दे पाया है ।
चार्जिंग
80 वाट के सुपर वुक चार्जर को सपोर्ट करने वाला फोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है । इसके एक बार फुल चार्जिंग के बाद नॉर्मल इस्तेमाल दो दिनों तक आसानी से किया जा सकता है साथ ही यही हैवी टास्क के दौरान इसका बैकअप घटकर एक दिन हो जाता है ।
निष्कर्ष
यदि ओवरऑल पार्ट्स एवं फीचर्स को देखें तो Oppo find x9s के पार्ट्स परफेक्ट हैं जो एक स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करता है , साथ ही इसके लेटेस्ट प्रोसेसर का परफॉर्मेंस एवं ai फीचर्स भी शानदार हैं जो , काफी सारे कामों को कम समय में स्मूथली पूरा करता है ।