apple airtags amazing mini device

एक बहुत ही छोटे से आकार का दिखने वाला डिवाइस apple airtags जो एप्पल कंपनी के द्वारा मैन्युफैक्चर किया गया है । यह डिवाइस बिल्कुल ही gps लोकेशन की तरह कार्य करता है । यह डिवाइस अपने सही लोकेशन को बताता है जिससे जिस किसी भी समान में apple airtags को रखा जाता है उस सामान के सही लोकेशन को बताने का काम करता है ।

जब भी हम ट्रैवल करते हैं तो कभी हमारे सामान चोरी भी हो जाती है या फिर हम अपने कोई जरूरी सामान को कहीं रखने के बाद भूल जाते है , तो ऐसी स्थितियों में जब जम उस सामान से एयरटैग्स को अटैच कर देते हैं तो उसका सही लोकेशन हमे पता चल जाता है और हमारा काम आसान हो जाता है ।

apple airtags काम कैसे करता है

इस apple airtags के अंदर एक ड्राई सेल छोटी सी बैटरी को लगाया जाता है जिससे कि एयरटैग एक्टिव रहता है । यह डिवाइस बहुत ही कम बिजली को कंज्यूम करता है जिसके इस एयरटैग्स में लगे बैटरी लगभग एक साल तक भी डिस्चार्ज नहीं होता है ।

यह डिवाइस सीक्रेट तरीके से एक ब्लूटूथ सिग्नल भेजते रहता है , यदि उस सिग्नल के रेंज के दायरे आपके एप्पल के डिवाइस आता है तो उस एप्पल के डिवाइस से एयरस्टैग कनेक्ट होकर आपके सामान के सही लोकेशन का पता चल जाता है ।

यदि इस apple airtags के रेंज के दायरे में आपके डिवाइस नहीं आते हैं तो इससे निकलने वाले सिग्नल के दायरे के अंदर कोई सा भी एप्पल का फोन या अन्य डिवाइस आता है तो उसकी सहायता से आपके फोन तक सही लोकेशन मिल पाता है ।

यदि आपके आस – पास कोई apple airtags मौजूद होता है तो आप अपने एप्पल के फोन से आसानी से पता लगा सकते हैं ।

apple airtags प्राइस

एयरटैग्स के प्राइस 3 हजार से 4 हजार के बीच सिंगल पैक के साथ आ जाती है लेकिन यही अगर 4 पैक के साथ लिया जाए तो थोड़े कम इसके प्राइस हो जाते हैं । बाकी ऑफर या सेल में इसके प्राइस में बदलाव होते रहते हैं ।

apple airtagsका उपयोग

इस छोटे से डिवाइस का उपयोग आप सभी सामानों के साथ एवं हिडेन तरीके से भी कर सकते हैं जिसके कारण से आप अपने सामान को सुरक्षित कर पाएंगे जैसे :-

किसी बैग के अंदर , अपने गाड़ी के चाभियों में , आप अपने कार बाइक्स या अन्य वाहनों में इत्यादि और भी बहुत से सामानों के साथ अटैच कर सकते है ।

निष्कर्ष

यह apple airtags आज – कल के समय में एक आम सी डिवाइस हो गई है जिसे अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं , साथ ही आज के समय में यदि आप कोई समान खरीदते हैं तो उस सामान के अंदर इस एयरस्टैग्स डिवाइस को एडजस्ट करने की जगह दी जाती है जिससे आपके सामान आपके पास सुरक्षित रह पाए ।

Leave a Comment