realme P4 pawer – powerful battery (10001)mah

रियलमी का यह फोन realme P4 pawer बहुत ही जबरजस्त बैटरी के साथ एक बढ़िया परफॉर्मेंस रिजल्ट देने वाला है , जो बहुत ही जल्द भारतीय मार्केट में नजर आने लगेगा । यह एक मात्र ऐसा फोन है जिसकी बैटरी को इतनी अधिक पावरफुल किया गया है । साथ ही realme P4 pawer के परफॉर्मेंस को भी मजबूत करने की कोशिश किया गया है ।

रियलमी में P सीरीज के वो सारे फोन जो अभी मार्केट में चल रहे हैं वो वैल्यू फॉर मनी है , realme P4 pawer भी उन्हीं में से एक है जो अभी मार्केट में तो नहीं आया है लेकिन बहुत ही जल्द भारतीय मार्केट में मौजूद होगा ।

इस ब्लॉग में realme P4 pawer से संबंधित सारी जानकारियां तथा इसके सभी स्पेसिफिकेशन दर्शाई गई है ।

realme P4 pawer के डिजाइन

यह फोन एक कर्व डिस्प्ले लुक के साथ है जिसका बैक पैनल प्लास्टिक का एवं तीन अलग – अलग कलर के साथ आता है । इसके पीछे के साइड में तीन कैमरे का सेटअप दिए गए हैं जिसकी क्वालिटी औसतन ठीक – ठाक ही है । realme P4 pawer के कस्टमाइजेशन में मेन फोकस इसके बैटरी के ऊपर किया गया है जो पावरफुल होने के साथ – साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है ।

इस फोन के इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी इसका वजन 218 ग्राम ही है जो एक नॉर्मल फोन का लगभग होता है ।

प्रोसेसर

इस फोन में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी (MediaTek dimensity) 7400 अल्ट्रा दिया गया है । मीडियाटेक का यह प्रोसेसर भी पर्याप्त होता है काफी सारे पर्सनल एवं प्रोफेशनल कार्यों को पूरा करने में , साथ ही यह 5g कार्य पर आधारित है । रियलमी के इस फोन में तीन चिपसेट का सेटअप किया गया है ।

realme P4 pawer के प्रोसेसर का अंतूतू स्कोर 7 लाख आता है जो एक प्रोसेसर का बढ़िया कार्य प्रणाली के मिनिमम संकेत है ।

realme P4 pawer में एक न्यू चिपसेट hyper विजन + ai चिप को अलग से शामिल किया गया है , यह चिप रियलमी के द्वारा नए बनाए जाने वाला चिप है जो पावरफुल होने के साथ-साथ इसका परफॉर्मेंस भी बढ़िया है । इसमें bgmi जैसे हार्ड गेम को भी 120fps पर आसानी से खेल जा सकता है ।

यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन एंड्रॉयड 16 पर आधारित है जिसमें सारे नए एवं एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है । realme P4 pawer में 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट एवं 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट को दिया गए है ।

डिस्प्ले

• realme P4 pawer के डिस्प्ले का आकार 6.8 इंच का एक कर्व डिस्प्ले दिया गया है ।

• इस डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट 144hz तक है जो कार्य के दौरान काफी स्मूदनेस प्रदान करता है ।

• इसका रेजोल्यूशन 1.5k एवं 6500 nits पीक ब्राइटनेस उपलब्ध है जो तेज रोशनी में भी आसानी से स्क्रीन को साफ से देखा जा सकता है ।

• यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन GG7I के साथ दिया गया है जो अधिक भार सहने के लिए पर्याप्त है ।

कैमरा

realme P4 pawer एक ऐसा फोन है जिसमें ज्यादा फोकस बैटरी , डिस्प्ले एवं प्रोसेसर के ऊपर फोकस किया गया है , इसके कैमरे उतने खास नहीं मिलते हैं परंतु नॉर्मल यूजेस के लिए पर्याप्त है ।

रेयर कैमरा

इसके रियर साइड में तीन कैमरे का इस्तेमाल किया गया है जिसमें से एक 50 मेगापिक्सल का मैं कैमरा , 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा , तथा 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गए है , परंतु इसमें इस्तेमाल किया गया सेंसर का कोई भी जिक्र सामने नहीं आया है वह जानकारी फोन लॉन्चिंग के बाद ही मिल पाएगी ।

फ्रंट कैमरा

इसके फ़ोन के साइड में 16 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गए है । इसमें भी सेंसर की जानकारी उपलब्ध नहीं है ।

बैटरी

इस फोन का प्रमुख बाग जो बैटरी है जिसके लिए realme P4 pawer प्रचलित है , इसमें 10001 mah की बैटरी लगाई गई है जो खुद में ही एक पावरबैंक की तरह है ।

चार्जिंग

यह फोन 80 वाट के चार्जिंग एवं टाइप A से टाइप C का सपोर्ट के साथ आता है ।

इस फोन को पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो पर्याप्त है किसी अन्य फोन को चार्ज करने के लिए , यह रिवर्स चार्जिंग का हाईएस्ट कैपेसिटी 27 वाट तक दिया गया है ।

IP रेटिंग

इस फोन की इतनी कम प्राइस में भी इसकी ip रेटिंग ip 69 तक दी गई है जो एक पूरी तरह से वाटर प्रूफ है ।

निष्कर्ष

realme P4 pawer के कैमरा स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी यह फोन लॉन्चिंग के बाद ही पता चल पाएगी । इस फोन को मैन्युफैक्चर में इसके कैमरे के ऊपर ज्यादा फोकस नहीं किया गया है जिसके कारण कैमरा क्वालिटी में गिरावट भी देखने को मिल सकता है ।

realme P4 pawer का लॉन्चिंग 29 जनवरी को होगी ।यह फोन 30 हजार के अंदर ही होने वाला है अगर इसे शेल में खरीदा जाए तो यह 25 हजार के अंदर भी हो सकता है ।

Leave a Comment