oppo k14x 5g क्या यह best हो सकता है ।

ओप्पो के द्वारा एक नया फोन लॉन्च कर दिया गया है जो x सीरीज का है oppo k14x 5g , यह एंड्रॉयड सेट एक बजट फ्रेंडली हो सकता है । इस फोन में इस्तेमाल होने वाला सारा कंपोनेंट आंतरिक एवं बाहरी दोनों ही बजट फ्रेंडली है । एक बड़ी बैटरी के साथ x सीरीज का फोन जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है एवं एक अच्छा बैकअप के साथ रिजल्ट निकालता है ( oppo k14x 5g ) ।

बजट में आने वाला यह फोन भारतीय मार्केट में तुरंत ही लॉन्च हुआ है । हाल ही में इसी सप्ताह फरवरी में ही ओप्पो के तरफ से c सीरीज का फोन ओप्पो रेनो 15 c लॉन्च की लीक्स आई थी , जिसका स्पेसिफिकेशन काफी अच्छा था ।इस ब्लॉग में oppo k14x 5g के सारे स्पेसिफिकेशन को दर्शाएं गए हैं ।

डिजाइन

• oppo k14x 5g एक 6.75 इंच का एवरेज लेंथ का फोन है एवं इसके मोटाई 8.61 mm है ।

• इस फोन के मैक्सिमम वजन 212 ग्राम एक बड़ी बैटरी के साथ है ।

• इसके बाहर का फ्रेम एवं बैक पैनल प्लास्टिक का है ।

• यह दो कलर वेरिएंट के साथ आता है और दोनों ही एक प्रीमियम लुक देता है ।

~ प्रिज्म वॉयलेट

~ आइस ब्लू

• इसके साइड में पावर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो क्विक रिस्पॉन्स करता है ।

प्रोसेसर

साधारणतः सारे कार्यों को पूरा करने के लिए इसमें एक प्रोसेसर डाइमेंसिटी 6300 को लगाया गया है , यह लगभग सारे कार्य प्रणाली को आसानी से बिना लेगिंग के समस्या लिए पूरा कर लेता है । यदि oppo k14x 5g को डेली यूस में नॉर्मल कार्यों को करने के नजरिए से देखा जाए तो यह एक अच्छी रेटिंग के साथ बैटर परफॉर्मेंस देने के लिए पर्याप्त होगा ।

यह ऑक्टा कोर ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर आधारित है ।

स्टोरेज

स्टोरेज टाइप इस फोन में 4gb ram , 128gb स्टोरेज एवं 6gb ram , 128gb स्टोरेज । जरूरत पड़ने पर मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाने का भी ऑप्शन दिया गया है ।

कैमरा

पीछे के साइड इसके बैक पैनल में दो कैमरे का सेटअप दिए गए हैं एक कैमरा 50 मेगापिक्सल का सेंसर के साथ तथा दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का अलग सेंसर के साथ दिया गया है । ये कैमरे ai पर आधारित हैं जिसके कारण फोटो क्वालिटी एवं वीडियो क्वालिटी को और भी अच्छा बनाता है ।

बैटरी

6500 mah की बैटरी को लगाया गया है जो एक हाई पावर स्टोरेज करता है एवं एक अच्छा बैकअप भी निकाल कर देता है । इस हाई कैपेसिटी बैटरी को चार्ज के लिए एक फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है । 45 वाट के सुपरवुक चार्जिंग सेटअप दिया गया है जो oppo k14x 5g फोन को लगभग 1 घंटे में चार्जिंग को पूरा कर देता है ।

डिस्प्ले

17.14 सेंटीमीटर का एक लंबी डिस्प्ले को लगाया गया है , इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन hd+ है तथा इसमें hd गेम सपोर्ट के लिए पर्याप्त है । डिस्प्ले के ऊपर कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है , इसके फिंगरप्रिंट साइड फ्रेम में अटैक किए गए हैं ।

कनेक्टिविटी

oppo k14x 5g के नेटवर्क कनेक्टिविटी में 5G , 4G volte , 4G , 3G , 2G सारे नेटवर्क कनेक्शन का सपोर्ट दिया गया है साथ ही ब्लूटूथ वर्सन v 5.4 का सपोर्ट , वाईफाई कनेक्टिविटी , otg कनेक्शन इत्यादि का भी सपोर्ट है ।

निष्कर्ष

अगर आप एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15000 तक ही है तो आप oppo k14x 5g की तरफ जा सकते हैं , क्योंकि यह फोन अपने बजट रेंज में एक परफेक्ट है और नॉर्मल इस्तेमाल में यह अच्छा रिजल्ट देता है ।

इस फोन का कस्टमाइजेशन खास कर इसमें डिस्प्ले एवं बैटरी को ध्यान में रख कर किया गया है । यदि किसी दूसरे फोन को इस बजट रेंज तक देखा जाए तो शायद ही उसके डिस्प्ले एवं बैटरी oppo k14x 5g के तुलना में होंगे ।

Leave a Comment